आखिर क्यों रखना चाहिए अपने तकिए के नीचे लहसुन, जानने के लिए जरूर पढ़ें

 

लहसुन दाल और सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है वहीं सेहत के लिहाज से कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।

डेस्क। लहसुन हर भारतीय घरों में आसानी से मिल जाता हैं। इसका उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। दाल और सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है, वहीं सेहत के लिहाज से कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। लेकिन लहसुन के इस उपयोग और फायदे के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। आखिर क्यों रखना चाहिए लहसुन को अपने तकिए के नीचे, और क्या होता है इससे फायदा...जानने के लिए जरूर पढ़ें -

-दरअसल लहसुन को तकिये के नीचे रखने का उपाय आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है।

-आम तौर पर नींद नहीं आने पर इस तरीके को आजमाया जाता है, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बड़ी संख्या में लोग नींद न आने की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। काम से थककर चूर होने के बाद नींद न आने से परेशान हो रहे लोग लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। बस आपको करना यह है, कि सोने से पहले लहसुन को अपने तकिये के नीचे रखना है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है।

-सोते समय इसे साथ रखने से यह हमें नेगेटिव एनर्जी से भी बचाता है। अब आप भी जिन-जिन लोगों से प्यार करते हैं आज से ही उनके तकिये के नीचे लहसुन की एक कली रखना शुरू कर दीजिए। जिससे आपके मन में उत्पन्न अशांति कम होती है, और आप चैन की नींद सो पाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे सौभाग्य से जोड़कर भी देखते हैं, लेकिन इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

-यदि किसी के दांतों में दर्द हो रहा है तो वह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकता है। इसकी एक कली से ही काफी फायदा होता है और दर्द से निजात मिलती है। दरअसल, लहसुन में दर्दनिवारक गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द दूर करता है।

Share this:

Related Posts
Disqus Comments